फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police found smack from gumti of lady in gosainganj

स्मैक बेचने की शिकायत पर पकड़ी गई महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 14 Mar 2020 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Mar 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
police found smack from gumti of lady in gosainganj
पीड़िता रेनू - फोटो : अमर उजाला

गोसाईंगंज के सरई गुदौली गांव में गुरुवार को एक महिला की गुमटी से पुलिस ने 30 पुड़िया स्मैक बरामद किया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने गई और पूछताछ की। जानकारी पर ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ और जांच में महिला द्वारा स्मैक बेचने का मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने ग्रामीणों के सामने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही गुमटी में स्मैक रखकर फंसाने वाले की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में महिला ने लोकबंधु अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर पुलिस के द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत की। सेंटर प्रभारी ने डीपीओ सुधाकर शरण पांडेय के निर्देश पर महिला के मेडिकल के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम सरई गुदौली गांव के एक युवक ने सूचना दी कि एक गुमटी से स्मैक बेची जा रही है। छानबीन के बाद पुलिस गुमटी की मालिक रेनू को वहां लेकर आई। गुमटी का ताला खुलवाया तो 30 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। पुलिस स्मैक व रेनू को थाने ले गई। पूछताछ में रेनू ने बताया कि गुमटी छह महीने से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने

ग्रामीणों से पूछताछ में महिला की बात सही निकली। इस बीच प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने गुमटी से बरामद स्मैक को माल खाने में जमा कराया और कागजी कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले का मोबाइल बंद है। तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़िता ने महिला आयोग और पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।

महिला ने लगाया बदसुलूकी और थाने में पीटने का आरोप
बृहस्पतिवार देर रात रेनू मोहनलालगंज के सांसद प्रतिनिधि को साथ लेकर वन स्टॉप सेंटर पहुंची और शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में बदसुलूकी की। शाम तक बैठाए रखा और पुरुष कांस्टेबल ने उसकी पिटाई की।

पुलिस की सफाई- नियम के तहत हुई कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में महिला सिपाही भी थी। महिला से पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई है। वहां एक महिला सिपाही मौजूद थी। मारपीट का आरोप निराधार है और बदसलूकी नहीं की गई है। जांच में जब यह पुष्ट हो गया कि महिला का स्मैक तस्करी से कोई सरोकार नहीं है तो कागजी कार्रवाई पूरी कर ससुर व अन्य परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनसे सुपुर्दगीनामा भी लिया गया है।

मेडिकल में पीटे जाने की बात सामने आई, थाने को भेजी शिकायत
बृहस्पतिवार रात गांव वाले महिला को लेकर आए थे। मेडिकल की जरूरत पर उसे एडमिट कराया गया। इसमें उसे पीटे जाने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार सुबह महिला ने लिखित शिकायत दी, उसे केस दर्ज कराना है। हमने गोसाईंगंज थाने को ऑनलाइन शिकायत भेज दी है। एसएचओ को सूचित भी कर दिया है कि कार्रवाई करें। हम पुलिस के खिलाफ नहीं, लेकिन पुरुष कॉन्स्टेबल महिला को छू भी नहीं सकते। - अर्चना सिंह, प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed