{"_id":"5e9e70b21d518e02cc3b9301","slug":"police-faces-linguistic-problems-while-interrogating-foreign-jamaatis","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी जमातियों के बयान दर्ज करने में पुलिस को हो रही दिक्कत, दुभाषियों से ली जा रही सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी जमातियों के बयान दर्ज करने में पुलिस को हो रही दिक्कत, दुभाषियों से ली जा रही सहायता
Tue, 21 Apr 2020 09:34 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
जमातियों को समझाती पुलिस(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ाने के मामले में गिरफ्तार विदेशी जमातियों से पूछताछ में पुलिस को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न देशों के इन जमातियों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को दुभाषियों की मदद की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस ने कुल 345 जमातियों के खिलाफ 20 जिलों में एफआईआर दर्ज की है। ये सभी क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें से कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को दिक्कत इनके बयान दर्ज करने में आ रही है। जिन जमातियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उनके बयान दर्ज करने में समस्या आ रही है। पूछताछ में न वे पुलिस की बात समझ पा रहे हैं न पुलिस उनकी। बहराइच में पिछले दिनों 17 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, तब भी यही समस्या सामने आई।
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इनसे जब पूछताछ की तो उनमें से दो को अंग्रेजी आती थी। बहराइच पुलिस ने इन्हीं दोनों की मदद लेकर बाकी के सभी जमातियों के बयान दर्ज किए। यही दिक्कत अन्य जिलों की पुलिस के सामने भी आ रही है।
लखनऊ में ही गिरफ्तार विदेशी जमातियों में किर्गिस्तान व कजाकिस्तान के नागरिक शामिल हैं। इनसे पूछताछ में भी दिक्कत आ रही है। एडीसीपी विकास त्रिपाठी ने कहा कि इनसे पूछताछ के लिए दुभाषियों की मदद ली जा रही है।