{"_id":"5fe03751887c8d2b7378e058","slug":"police-exposed-a-sex-racket-running-in-vibhutikhand-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के होटल रुद्रा इन में चल रहा था सेक्स रैकेट, मुक्त कराई गई लड़कियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ के होटल रुद्रा इन में चल रहा था सेक्स रैकेट, मुक्त कराई गई लड़कियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 21 Dec 2020 11:19 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूतिखंड पुलिस ने रविवार देर रात एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इंन में रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर को दी गई थी सूचना
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को सेक्स रैकेट के बारे में कुछ दिन पहले किसी ने कॉल कर बताया था। कॉल करने वाले ने गैरप्रांत की चार युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराने की सूचना दी थी। इसके बाद कमिश्नर ने डीसीपी पूर्वी को निर्देश दिया कि इसकी जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपें। एसीपी ने इस बारे में और जानकारी हासिल की। इसके बाद रविवार देर रात को चारों युवतियों को मुक्त कराया।