{"_id":"5f6d89dc8ebc3ed06510aac2","slug":"police-encounter-in-sidhauli-thanakshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: 50 हजार का ईनामी बदमाश मिथुन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: 50 हजार का ईनामी बदमाश मिथुन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष
Fri, 25 Sep 2020 11:40 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीतापुर की कोतवाली सिधौली क्षेत्र में 50 हजार रुपये के वांछित अभियुक्त मिथुन की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें मिथुन घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में थानाध्यक्ष अटरिया बाल-बाल बच गए। अपराधी लखनऊ के इंटौंजा थाने में वांछित था। इस ऑपरेशन को थाना अटरिया व थाना सिधौली और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
मुठभेड़ में एक अन्य अभियुक्त साजिद पुत्र नवाब निवासी ग्राम झोकर थाना मतसी जनपद उज्जैन भी गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक, सेल्टास कार, नम्बर प्लेट व नम्बर स्टीकर, लॉककटर, दो तमंचे, चार जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
घायल अभियुक्त मिथुन मध्य प्रदेश के जनपद देवास के थाना टोंक के चिड़ावल गांव का रहने वाला है और कई मामलों में वांछित था।