फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police did not get any clue about the death of Priya.

Lucknow: प्रिया की मौत के एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ, अब पिता का मोबाइल कब्जे में लिया

Tue, 21 Feb 2023 01:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Feb 2023 01:39 PM IST
सार

20 जनवरी को एसआर स्कूल के हॉस्टल में आठवीं की छात्रा प्रिया राठौर की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। अब तक क्राइम सीन दोहराया गया। दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई पर न सुराग मिला और न ही कोई साक्ष्य।

विज्ञापन
Police did not get any clue about the death of Priya.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत हुए एक महीना बीत गया है। अब तक पुलिस को सिर्फ नाकामी मिली है। प्रिया की मौत हत्या है या आत्महत्या, अब तक पुलिस इस गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है। अब सोमवार को पुलिस ने प्रिया के पिता का मोबाइल कब्जे में लिया है। जिससे सुराग लगाने का प्रयास पुलिस करेगी। प्रिया के परिजन भी शहर आए हैं। वह पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।

विज्ञापन

जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 वर्षीय बेटी प्रिया राठौर एसआर स्कूल से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। स्कूल के हॉस्टल में ही वह रहती थी। 20 जनवरी की रात संदिग्ध हालात में प्रिया की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एक महीने के बाद भी पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दो फरवरी को पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से क्राइम सीन भी दोहराया था। जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी पुलिस ने विवेचना में उसको भी शामिल कर चुकी है लेकिन उससे भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। प्रिया के पिता व अन्य परिजन लगातार अफसरों के पास चक्कर लगा रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि प्रिया की हत्या की गई। हत्यारे हॉस्टल में हैं। अगर सख्ती से पूछताछ हो और पुलिस गंभीरता से जांच करे तो वारदात का राजफाश हो जाएगा।

विज्ञापन

आखिर मोबाइल से क्या जुटाना चाहती है पुलिस
पुलिस ने जसराम को मोबाइल देने के लिए बुलाया था। सोमवार को वह बीकेटी थाने पहुंचे। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया। जसराम ने बताया कि उनको ये जानकारी नहीं थी कि मोबाइल जमा हो जाएगा। आखिर पुलिस मोबाइल से क्या जानकारी लेना चाहती है, इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। चूंकि प्रिया पिता के मोबाइल से सोशल मीडिया आदि इस्तेमाल करती थी। इसलिए पुलिस को उम्मीद है शायद इस मोबाइल को खंगालने से कुछ साक्ष्य या सुराग लग सके। मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराने के साथ डिलीट डाटा भी रिकवर कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


20 से अधिक लोगों से पूछताछ
पुलिस अब तक बीस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें स्कूल व हॉस्टल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। कई के बयानों में विरोधाभास था। पुलिस सच की तलाश में लगी है। हालांकि अब तक नतीजा सिफर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed