फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police custody of Sanjay Sherpuria will be decided today.

Sanjay Sherpuriya: महाठग संजय शेरपुरिया की छह दिन की रिमांड मंजूर

Wed, 03 May 2023 09:01 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 May 2023 09:01 AM IST
सार

महाठग संजय शेरपुरिया को छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महाठग की रिमांड तीन मई को सुबह 10 बजे से 9 मई की शाम 4 बजे तक के लिए मंजूर की गई है। 

विज्ञापन
Police custody of Sanjay Sherpuria will be decided today.
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी व फर्जी कंपनियों का संचालक संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया छह दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा। यह आदेश कस्टम कोर्ट की स्पेशल सीजेएम फरहा जमील ने मंगलवार को दिया।

विज्ञापन


महाठग की रिमांड तीन मई को सुबह 10 बजे से 9 मई की शाम 4 बजे तक के लिए मंजूर की गई है। इस दौरान विभूति खंड पुलिस व एसटीएफ आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इससे पूर्व कोर्ट में विभूति खंड थाना प्रभारी रामसिंह की तरफ से अभियोजन अधिकारी विजय यादव व सहायक अभियोजन अधिकारी अतीक अहमद खान ने रिमांड देने की मांग वाली अर्जी दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों पर चला चाबुक, भाजपा का सख्त रुख, 200 और बागी पार्टी से बाहर; अब तक 500 हुए OUT
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथ वाला कांग्रेस का नहीं, न ही साइकिल वाला सपा का, प्रत्याशियों को लेकर दिलचस्प नजारा


यह है पूरा मामला
एसटीएफ के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने 25 अप्रैल को विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि आरोपी संजय राय पिछले कई सालों से अलग-अलग नाम से और अलग-अलग कंपनियों के जरिये लोगों से धोखाधड़ी कर धन उगाही कर रहा है। बैंक से डिफाल्टर है। उसने फर्जी आईडी पर कंपनियां रजिस्टर करवाकर पैसों का लेनदेन किया। सरकार व बड़े अधिकारियों तक अपनी पहुंच बताकर लोगों से धन उगाही की। मनी लांड्रिंग, हवाला और टैक्स चोरी जैसे काम भी करता है। पीएम समेत तमाम बड़ी हस्तियों के साथ अपनी फोटो को बिना अनुमति के पोस्ट कर लोगों को भ्रमित कर ठगी की। उद्योगपति का केस रफादफा कराने के लिए उसने 21 व 23 जनवरी को कुल छह करोड़ रुपये अपने खाते में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed