फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police clash with doctors demanding equal pay.

Lucknow News: समान वेतन मांग रहे डॉक्टरों से पुलिस की झड़प

Wed, 14 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police clash with doctors demanding equal pay.
समान वेतन मांग रहे डॉक्टरों से पुलिस की झड़प।
लखनऊ। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे बॉन्ड डॉक्टरों और पुलिस के बीच मंगलवार को जीपीओ पर झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पुलिसकर्मियों ने पकड़कर खींचा और जबरन बसों में बैठा दिया। साथी डॉक्टरों को खींचकर ले जाते देख कई महिला डॉक्टर गाड़ियों के सामने खड़ी हो गईं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भी जबरन बस में बैठा दिया। डॉक्टरों ने पुलिस पर अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी में बॉन्ड के तहत तैनात एमबीबीएस डॉक्टर कई दिनों से वेतन में अंतर खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें बसों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया। कुछ डॉक्टरों को ईको गार्डन तो कुछ को पुलिस लाइन ले जाया गया। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस लाइन पहुंचने के बाद बाहर से आने वाले साथियों को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

महिला डॉक्टरों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय जबरन बस में बैठा दिया। कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता से डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेजों में बॉन्ड के तहत तैनात चिकित्सकों को एक लाख रुपये से अधिक प्रतिमाह वेतन मिलता है, जबकि सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत डॉक्टरों को 50 से 55 हजार रुपये ही दिए जाते हैं। उनका सवाल है कि समान एमबीबीएस डिग्री और बॉन्ड सेवा के बावजूद वेतन में इतना अंतर क्यों है। डॉक्टरों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed