फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police caught containar filled with animals

पीआरवी ने 25 किलोमीटर पीछा कर पकड़वाया गोवंश से भरा कंटेनर

Sat, 05 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
police caught containar filled with animals
चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार आधी रात को पुलिस से बचकर भाग रहे पशु तस्करों का रास्ता रोककर कंटेनर में बंद 30 गोवंश बरामद किए हैं। पशु तस्करों की सूचना मिलने के बाद पीआरवी 0237 की टीम कंटेनर का पीछा कर रही थी। करीब 25 किलोमीटर पीछा करने के बाद पशु तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी देखी तो वह कंटेनर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि आलमबाग नहरिया के रास्ते एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश ले जाया जा रहा है। पीआरवी 0237 में तैनात मुख्य आरक्षी शिवदत्त और आरक्षी मो. शाहिद ने तत्काल पीछा करना शुरू किया। कंटेनर चालक तेज गति से भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने कंट्रोलरूम को जानकारी दी। सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चिनहट के मटियारी चौराहा पर उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा, सुदर्शन सिंह, मनीष वर्मा, मुख्य आरक्षी हरिनाथ, अमरनाथ यादव, आरक्षी शत्रुघ्न पाल और बब्बन यादव ने बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। पुलिस की सख्ती देख पशु तस्कर कंटेनर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कंटेनर खुलवाया तो भीतर 30 गोवंश मिले। चिनहट थाना में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अनिधियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी गोवंश को सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित कान्हा उपवन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed