फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested two from Bahraich in Baba Siddique murder case.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बहराइच से पुलिस ने दो लोगों को उठाया, वारदात में सहयोगी रहने का आरोप

Wed, 16 Oct 2024 07:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को बहराइच से गिरफ्तार किया है। इन पर हत्यारों को मदद पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन
Police arrested two from Bahraich in Baba Siddique murder case.
बाबा सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई के बहुचर्चित एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार बहराइच से दिन के दिन जुड़ते ही जा रहे हैं। पहले जहां इस मामले में यहां के दो युवकों का नाम सामने आया था। वहीं अब पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी उठाया है। मुंबई पुलिस व यूपी एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गंडारा गांव से बाबा हत्याकांड के आरोपी धर्मराज के छोटे भाई अनुराग और गांव के दूसरे युवक हरीश को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा यह भी पता चला है कि यहां के दो से तीन ऐसे लोग हैं जिनके खातों में कुछ दिन पहले 50-50 हजार रुपए मुंबई से किसी व्यक्ति के द्वारा ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे हैं आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम की सोशल मीडिया प्रोफाइल पुलिस ने चेक की है जिसमें उसके द्वारा खुद को गैंगस्टर बताते हुए पोस्ट करने की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसाः कहीं साजिश तो नहीं, लाठीचार्ज पर उठे सवाल; गम... गुस्सा और सन्नाटा; देखें बवाल की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस घटना से सबक लेते तो महसी में न भड़कती हिंसा... जिनकी जहां ड्यूटी लगी वह अफसर भी रहे गायब


सूत्र बताते हैं कि यहां पर करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। मुंबई पुलिस के साथ, यूपीएसटीएफ भी इस मामले को लेकर सक्रिय है और लगातार बहराइच में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मामले में आने वाले समय में बहराइच से कई लोगों के नाम के सामने आ सकते हैं और उन पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, यहां पर आधिकारिक तौर पर इस मामले को लेकर कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी जा रही है।

अचानक चर्चा में आ गया गंडारा गांव
बहराइच में कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में काफी पिछड़ा माना जाने वाला गंडारा गांव अचानक प्रदेश से लेकर देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के ज्यादातर युवक अपनी रोजी-रोटी के लिए मुंबई समेत देश के विभिन्न महानगरों में जाते हैं और अब यहां के लोगों का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया है और उनके द्वारा देश का चर्चित हत्याकांड करने का मामला सामने आया है। वहीं, इन बातों को लेकर गांव के लोगों को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यहां के सीधे-साधे लड़के इस तरह का काम कर सकते हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज के भाई अनुराग को हिरासत में तो लिया है लेकिन उसके कुछ दिन पहले चोट लगी थी और वो घर पर ही रह रहा था। कैसरगंज पुलिस की मानें तो इसके कुछ दिन पहले अनुराग स्थानीय स्तर पर हुए छेड़छाड़ के एक मामले में जेल में जा चुका है।

धर्मराज व शिवा के दोस्त भी रडार पर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी धर्मराज व शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा के स्थानीय स्तर के करीब एक दर्जन से अधिक दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है लेकिन कई ऐसे युवक हैं जो अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। उनको भी पुलिस पूछताछ के लिए बुला रही है। मुंबई पुलिस का मकसद है कि इनसे पूछताछ कर धर्मराज और शिवा की कार्यशैली व इनकी सोच क्या थी और किस तरह के लोगों से संपर्क में थे। अपने दोस्तों से कैसी बातें करते थे या सब जानकारी करना ही मुख्य उद्देश्य है। वहीं, कई युवक शक के दायरे में है जिनको भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed