फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested two for eve teasing in Krishna Nagar Lucknow.

Lucknow: छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 26 Dec 2024 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में युवक पर फायरिंग और घर में आग लगाने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Police arrested two for eve teasing in Krishna Nagar Lucknow.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर में युवक पर फायरिंग और घर में आग लगाने के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गोल्डन सिटी अलीनगर सुनहरा निवासी समीम खान और योगेश यादव लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन


दोनों की हरकतों से परेशान मनोज ने विरोध किया था। इससे नाराज आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। गोली मनोज के सिर के पास से निकल गई थी। इसके बाद रात में आरोपियों ने मनोज के घर में आग लगा दी थी। किसी तरह से मनोज व उनके परिवार ने जान बचाई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों आरोपी भाग निकले थे। पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिसवां सीतापुर निवासी समीम और उसके साथी तालकटोरा निवासी आकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में समीम के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed