{"_id":"65757ba832fc24241b011dd5","slug":"police-arrested-two-accused-of-kidnapping-and-conversion-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अपहरण व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के दो आरोपी दबोचे, दो किशोरियों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अपहरण व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के दो आरोपी दबोचे, दो किशोरियों को कराया मुक्त
Sun, 10 Dec 2023 02:19 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:19 PM IST
सार
मलिहाबाद और पारा इलाके से अगवा दो किशोरियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। इसके साथ ही बहलाकर अगवा करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने वाले आरोपी को भी दबोचा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ननिहाल आई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पारा पुलिस ने भी 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अगवा करने व धर्म बदलने का दबाव डालने के आरोपी को दबोचा है।
विज्ञापन
मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार वजीरगंज इलाके की रहने वाली 15 साल की किशोरी कुछ दिन पहले मलिहाबाद में ननिहाल आई थी। बृहस्पतिवार को वजीरगंज के गौसगंज निवासी कैफ उर्फ सैफ किशोरी को बहलाकर भगा ले गया था। शुक्रवार को किशोरी के मामा ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अपहृत किशोरी को ढूंढ निकाला। कैफ पर किशोरी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। पुलिस ने शनिवार को कैफ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 2017 में राजनीति में एंट्री, छह साल में ही मायावती के उत्तराधिकारी घोषित, जानें कौन हैं आकाश आनंद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्म पथ पर लगाए जा रहे सूर्य स्तम्भ, भगवान श्रीराम के सूर्यवंशी होने का होगा प्रतीक
बंथरा के सादुल्ला नगर निवासी शकील खान कुछ दिनों पहले पारा इलाके से 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पांच दिसंबर को केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि शकील शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बना रहा था।