फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested three accused in case of gang misdeeds with female bank employee after holding her hostage

UP: बंधक बनाकर महिला बैंककर्मी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार; छेड़छाड़ में दर्ज किया था केस

Fri, 18 Apr 2025 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 11:22 PM IST
सार

लखनऊ में बंधक बनाकर महिला बैंककर्मी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले छेड़छाड़ में केस दर्ज हुआ था। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई थीं।  

विज्ञापन
Police arrested three accused in case of gang misdeeds with female bank employee after holding her hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में महिला बैंककर्मी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ में केस दर्ज किया था। जबकि दो सगे भाइयों व उसके दोस्त के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बात सामने आई है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद जागीर निवासी अरविंद, उसका भाई सचिन व साथी राम सुमिरन है। तीनों मजदूरी करते हैं। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ 10 फरवरी को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि आठ फरवरी को दोपहर में वह अपने सहयोगी के साथ बैंक के ग्राहक अरविंद की पॉलिसी की किस्त लेने उसके घर गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Samwad 2025: फिर मिलने का वादा कर विदा हुआ 'संवाद', कला... साहित्य और संस्कृतियों के समागम का साक्षी बना लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रात में बुलाया था। रात 9:30 बजे पहुंचने पर आरोपी ने उसे घर में बंधक बना लिया था। तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फिर पीड़िता के बयान देने पर बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा तरमीम कर दी गई थी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed