फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested smuggler taking parrots in Kamalapur thana in Sitapur.

Sitapur: तस्कर बोलेरो से ले जा रहे थे प्रतिबंधित प्रजाति के तोते, घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
सार

सीतापुर जिले के कमलापुर में प्रतिबंधित तोते की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। वह 462 तोते लेकर बेचने जा रहा था।
 

विज्ञापन
Police arrested smuggler taking parrots in Kamalapur thana in Sitapur.
तस्करी कर ले जाए जाते तोते। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर नर्सरी के पास मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 462 तोते संग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे  एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित तिवारी अपने हमराही फोर्स व डिप्टी रेंजर अभिषेक सिंह वन विभाग के साथ दाऊदपुर नर्सरी के पास पहुंचे।

विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़े पैमाने पर तोते लेकर जा रहा है। थोड़ी देर बाद एक बोलेरो आती दिखी। घेराबंदी कर बोलेरो से प्रतिबंधित प्रजाति के 462 तोते बेचने जा रहे रईस अहमद (39) निवासी पहाड़पुर पोस्ट महेशपुर थाना खैराबाद को दबोच लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमित तिवारी ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पीलीभीत क्षेत्र के वन क्षेत्र से प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों को पकड़ कर उनकी तस्करी हो रही है। आज मुखबिर की सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ मिलकर दाऊदपुर नर्सरी के निकट बोलेरो में पिंजडों में बंद 462 प्रतिबंधित प्रजाति के तोतों सहित तस्कर रईस को मय बोलेरो के गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed