{"_id":"650ad774e803b87af607b13e","slug":"police-arrested-fake-police-sipahi-in-barabanki-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पुलिस ने नकली सिपाही को किया गिरफ्तार, वर्दी के सहारे करता था वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पुलिस ने नकली सिपाही को किया गिरफ्तार, वर्दी के सहारे करता था वसूली
Wed, 20 Sep 2023 04:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Sep 2023 04:58 PM IST
सार
पुलिस ने बाराबंकी से एक नकली सिपाही को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर वसूली करता था। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया फर्जी सिपाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों पर रौब गांठकर वसूली करने वाले नकली सिपाही को दबोचा है। बावर्दी मिले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रामनगर तिराहे के पास कोई विवाद हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक वर्दी में मौजूद था। युवक के हावभाव देखकर पुलिस कर्मियों को शक हुआ। उससे पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर में पता लग गया कि वह नकली पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: विधानसभा व विधान परिषद सचिवालय में भर्ती की होगी सीबीआई जांच, छह हफ्ते में रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: विशेष पुलिस महानिदेशक बोले, एनकाउंटर कभी भी सरकार की पॉलिसी नहीं रही
पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि युवक ने गत दिनों में कई जगह वसूली की। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। युवक पर सिपाही की फर्जी वर्दी पहनकर वसूली का आरोप है।