फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested eight thieves in lucknow

ताला बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश,आठ धरे

Mon, 05 Oct 2020 05:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
police arrested eight thieves in lucknow
मड़ियांव में चोरी के सामान के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पुलिस ने मड़ियांव और चिनहट इलाके में ताला बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश किया है। मड़ियांव व चिनहट पुलिस ने इन गिरोहों के आठ चोरों को दबोच लिया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। सभी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़े गए चोरों में मुतक्कीपुर का कल्लू, आकाश रावत उर्फ  तोंदे, नौबस्ता का भूपेंद्र कश्यप व प्रमोद शामिल है। शनिवार रात ये सभी घूम रहे थे। पुलिस ने रोका तो भागने लगे। चारों को दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इनके कब्जे से दो एसी, एलसीडी टीवी, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। डीसीपी उत्तरी शालिनी सिंह ने गिरफ्तारी की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को तीन हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक गिरोह के चोर दिन में रेकी करके रात में वारदात को अंजाम देते थे। खासकर ग्रामीण इलाकों और खेतों से सटे हुए घरों को टारगेट करते थे ताकि वारदात के बाद भाग सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भेजा जेल

police arrested eight thieves in lucknow
चिनहट में गिरफ्त में अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, चिनहट पुलिस ने अपट्रान बैरियर के पास से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, पकड़े गए चोरों में बरेली के जगपुर राय निवासी अमर जीत सिंह, सीतापुर महमूदाबाद का नीरज कुमार, देवा बाराबंकी का मोनू यादव और शिवशंकर है।

चारों के पास से 4050 रुपये नकद, तीन मोबाइल, एक पंखा, एक छोटा हाथी, लोहे का पाइप बरामद हुआ है। गिरोह के लोग दिन में बंद मकान की रेकी करते थे। इसके बाद रात को वारदात को अंजाम देने के लिए छोटा हाथी से जाते थे। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ करने पर मकान मालिक का सामान दूसरे स्थान ले जाने की बात कहकर झांसा देते थे। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed