{"_id":"6565ce28d439300ffa0aefd6","slug":"police-arrested-a-man-for-kidnapping-allegations-in-mahmoodabad-in-sitapur-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: युवक के अपरहण के आरोप में वृद्ध तांत्रिक को थाने ले आई पुलिस, हालत बिगड़ी तो पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: युवक के अपरहण के आरोप में वृद्ध तांत्रिक को थाने ले आई पुलिस, हालत बिगड़ी तो पहुंचाया अस्पताल
Tue, 28 Nov 2023 04:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Nov 2023 04:55 PM IST
सार
सीतापुर के महमूदाबाद में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। थाने में हालत बिगड़ने पर उसे आननफानन अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान अस्पताल में तांत्रिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिखा गांव निवासी शिव देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे सुनील (16 ) को गांव के ही विक्रम व बाबा राम नरेश निवासी ग्राम निबियापुर सिरौली कोतवाली महमूदाबाद अपने साथ 5 नवंबर को ले गए थे। उसके बाद से बेटा घर नहीं आया है।
विज्ञापन
बीती आठ नवंबर को कोतवाली में विक्रम व बाबा राम नरेश के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद से बाबा राम नरेश भाग गया था। पुलिस ने बाबा राम नरेश के बड़े बेटे सर्वेश व छोटे बेटे ब्रजेश को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद बाबा राम नरेश ने खुद को 27 नवंबर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने अपहरण के आरोपी विक्रम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान मंगलवार दोपहर कोतवाली में बाबा राम नरेश की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश हो गए जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आननफानन राम नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम नरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन