फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poisonous wine was being made in Bahraich 12 arrested.

यूपीः शहर के बीच चल रही थीं अवैध शराब की फैक्ट्रियां, 430 लीटर बरामद, आठ महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Poisonous wine was being made in Bahraich 12 arrested.
बरामद की गई अवैध शराब। - फोटो : amar ujala

शहर के मध्य स्थित धनकुट्टीपुरा मोहल्ले के कई घरों में अवैध शराब की फैक्ट्रियां चल रही थीं। सूचना के बाद बुधवार की रात पुलिस व आबकारी विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छापा मारा। इस दौरान 30 घरों से 430 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही अवैध शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी व रसायन भी मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन


इस दौरान शराब बना रहीं आठ महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के चलते कई बार लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जिले में अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। शहर के मध्य नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित धनकुट्टीपुरा मोहल्ले में अवैध शराब की कई भट्ठियां धधकने की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली।
विज्ञापन


इस पर बुधवार देर रात करीब दो बजे उपजिलाधिकारी सदर कीर्तिप्रकाश भारती, सीओ टीएन दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आबकारी व पुलिस विभाग ने टीम ने छापा मारा। इस दौरान धनकुट्टीपुरा के 30 घरों में शराब की भट्ठियां धधकती मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ दी गईं शराब बनाने की भट्टियां

मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन, उपकरण व अन्य सामान बरामद हुए। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि 30 घरों में मारे गए छापे में 430 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, जबकि डेढ़ हजार क्विंटल से अधिक लहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

शराब बनाने की भट्ठियां भी तोड़ दी गईं। छापे के दौरान शराब बना रहे 12 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम के छापे से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया।

यह हुए गिरफ्तार
मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में मारे गए छापे में उमेश धानकूट, मीना, कुसुम देवी, भगुबोली, रिंकू, वीरेंद्र, ऊषा देवी, सुभाष, ज्योति, बंसो, मोना, लता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

तो यूरिया और नौसादर का प्रयोग कर तैयार करते थे शराब

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान सभी स्थानों पर अवैध शराब बनाने में यूरिया और नौसादर का प्रयोग होता मिला। उन्होंने कहा कि नौसादर और यूरिया की मात्रा का अधिक प्रयोग जानलेवा हो सकता है। साथ ही व्यक्ति अंधेपन और लकवा का शिकार भी हो सकता है।

चार थानों की पुलिस ने मारा छापा
धनकुट्टीपुरा में हो रहे अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए रात में दो बजे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह और महिला थाना की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर शराब के कारोबार को पकड़ा। इससे पूरी रात शहर में गहमागहमी व हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed