फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poets' Gathering and Journalists' Felicitation Ceremony

Lucknow News: कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह

Sun, 14 Jun 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Poets' Gathering and Journalists' Felicitation Ceremony
कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। 
लखनऊ। नव्य भारती साहित्य संस्थान की ओर से शनिवार को अमीनाबाद स्थित श्री अर्धनारीश्वर देवालय न्यास परिसर में कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष भारती पायल की सरस्वती वंदना से हुआ। मनमोहन बाराकोटी ''तमाचा लखनवी'' ने सुनाया... गलत काम से वह डरता है, जिसको इज्जत प्यारी है...। डॉ. तारिका सिंह की गजल इस कदर रूह का मेहमां बन गया... को खूब सराहा गया। गोबर गणेश ने साले-साली याद रहे, भाई-बहन भूल गए... सुनाकर हंसी के फव्वारे बिखेरे। पूजा अग्रवाल के गीत चले आओ तुम्ही प्रियतम... और डॉ. शरद पांडेय शशांक की महंगाई पर रचना ने श्रोताओं का ध्यान खींचा। शीला वर्मा मीरा ने प्रेम का संदेश दिया तो अजय कुमार तोमर ने हक की लड़ाई पर कविता सुनाई। डॉ. हिमांशु सक्सेना ''अर्श लखनवी'', निलेश ज्वाला, प्रदीप सारंग और महेश अस्थाना की रचनाओं पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवि आचार्य ओम नीरव ने शब्द से सत्य को मैं छलूंगा नहीं... सुनाकर सुंदर संदेश दिया। मुख्य अतिथि ब्रह्म लेखनी के संपादक वीरेंद्र मिश्र रहे।

कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। 

कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed