फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM's birthday celebrated by serving others

Lucknow News: दूसरों की सेवा कर मनाया पीएम का जन्मदिन

Thu, 18 Sep 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
PM's birthday celebrated by serving others
प्रधानमंत्री का जश्न सेवा दिवस के रूप में मनाया। महापौर ने नगर निगम के स्वच्छता पखवाड़े की शुर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन का जश्न राजधानी में सेवा दिवस के रूप में मनाया। किसी ने सड़कों की सफाई की तो किसी ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग रक्तदान के लिए भी आगे आए। इसके अलावा बुजुर्गों को फल-मिष्ठान भी बांटे गए। विभिन्न संगठनों ने स्वदेशी को अपनाने का आह्वान भी किया। कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही सभ्ाी को स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को नगर निगम ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। दो अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज से किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। स्वच्छता पखवाड़े के तहत हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई व धुलाई की गई। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को भी साफ कर माल्यार्पण किया गया। मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर में नमो पार्क भी बनाया जाएगा। इसके लिए पार्क चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाएं, विदेशी सामान का करें बहिष्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच ने 1090 चौराहे से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान स्वदेशी अपनाने और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की गई। प्रांत संयोजक अमित सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री के स्वदेशी के आह्वान का हम स्वागत करते हैं। राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची बांटकर विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का अनुरोध किया जाएगा। खुशहाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सोनू सिंह ने कहा, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी ही चुनौतियों से निपट सकते हैं। मंच की वरिष्ठ कार्यकर्ता व भाजपा नेता नीरा वर्षा सिन्हा ने कहा, ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करें। प्रांत युवा प्रमुख किशन सिंह ने कहा कि भारत पहले स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करके आत्मनिर्भर था। जिला संयोजक कुलदीप खरे ने यात्रा का संचालन किया। यात्रा के दौरान इस्कॉन मंदिर की गायन मंडली हरे रामा, हरे कृष्णा नाम का कीर्तन-भजन करते हुए शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 ने किया रक्तदान
लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लायंस क्लब ब्लड बडीज एवं जेबरोनिक्स इंडिया की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 23 रक्तदाताओं ने खून दिया। अस्पताल के रक्तकोष विभाग के प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी, प्रकाश एवं लायंस क्लब के मंडलाधीश डॉ. आरसी मिश्र, प्रथम उपमंडलाधीश सरदार परमजीत सिंह, कैबिनेट सेक्रेटरी विनीत श्रीवास्तव व विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

स्वदेशी के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
पीएम मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लालबाग, हजरतगंज परिक्षेत्र में स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। उन्होंने कहा, राजाजीपुरम में बृहस्पतिवार तीन बजे से अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से भाषा विश्वविद्यालय, कॉल्विन कॉलेज में आयोजित शिविरों 75 यूनिट रक्तदान हुआ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय ने रक्तदान शिविर लगाए। चिकित्सालय की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने इस दौरान गाइनकोलॉजी ओपीडी में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की जांच की। सेेवा पखवाड़ा के तहत रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ में विधायक योगेश शुक्ला ने समारोह का उद्घाटन किया। सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से ओम प्रकाश पांडेय, आनंद पांडेय और प्रदीप सिंह ने पांच–पांच व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और बेड दान दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शर्मा, विजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed