{"_id":"6530f09ba02c5bc47705afe6","slug":"pm-vishwakarma-workshop-in-bjp-head-quarter-in-lucknow-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम विश्वकर्मा कार्यशाला : केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम विश्वकर्मा कार्यशाला : केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद
Thu, 19 Oct 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:32 PM IST
सार
भाजपा मुख्यालय पर पीएम विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला प्रारंभ हो गई है। कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद हैं।
विज्ञापन
कार्यशाला को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इस योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके अंतर्गत ऐसे 18 कार्य जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे हैं उन्हें तीन लाख रुपये तक का लोन अत्यंत कम दरों पर दिया जाता है। इन पेशों से जुड़े लोग स्वावलंबी बन सकें। इसकी कार्यशाला का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि ये योजना समाज के निचले तबके तक पहुंचे और लोगों को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन
ये पूछने पर कि क्या भाजपा के लोग लाभार्थियों के घर भी पहुंचेंगे तो उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चाहे सरकार में हों या न हों संगठन का कार्य करते रहते हैं।
विज्ञापन