फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will inaugrate the programme Mera Booth Sabse Majboot on 27 June.

UP BJP: प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को करेंगे 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम का शुभारंभ

Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugrate the programme Mera Booth Sabse Majboot on 27 June.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@NarendraModi

विस्तार

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री प्रदेश के 1918 संगठनात्मक मंडलों और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। इसके मद्देनजर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए 25 जून को जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएगीं। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खत्म हुआ इंतजार, आ गया मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चमकेगी राम की नगरी: अयोध्या के कायाकल्प में खर्च होंगे 1000 करोड़, देश के टॉप 10 शहरों में शामिल होगा नगर


जेपी नड्डा और अमित शाह की जनसभा रद्द
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की 29 जून को बलरामपुर और गृहमंत्री अमित शाह की 30 जून को बिजनौर में होने वाली जनसभा रद्द हो गई है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके माध्यम से उन्होंने 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed