फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will be present in Ayodhya for Deepotsav.

Deepotsav: दीपोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी, आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

Tue, 18 Oct 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर्व में मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि अयोध्या पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will be present in Ayodhya for Deepotsav.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव होगा जिसको ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भगवान श्रीराम के लंका विजय कर वापस अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव का आयोजन 2017 में योगी सरकार ने शुरू किया था।

विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री दीपोत्सव के आयोजन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले पीएम 5:00 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति भी देखेंगे। 5:40 पर राम कथा पार्क में श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी बनेंगे। 6:30 बजे मां शरीफ की आरती में शामिल होंगे। 6:40 पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। 7:30 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे। पीएम के आने की खुशी में पूरी अयोध्या को सजाने का काम तेज कर दिया गया है। राम नगरी के हर चौक चौराहे को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी देखें - मां गंगा की गोद में समाए 'धरतीपुत्र': अखिलेश ने कर्मकांड के बाद प्रवाहित की पिता की अस्थियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का दीवाली तोहफा : यूपी में राज्यकर्मियों को डीए में चार प्रतिशत वृद्धि और बोनस का तोहफा


15 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
इस बार दीपोत्सव में 15 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव भारत की लोक संस्कृति की झलक भी दिखेगी। इसके अलावा 8 देशों की रामलीला का भी आयोजन होगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। आज मंगलवार को जहां मुख्य सचिव और प्रदेश के डीजीपी अयोध्या की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे वहीं दोपहर में राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक भी होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या आकर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद 2020 व 2021 में हुए दीपोत्सव में भक्तों के उल्लास पर कोरोना संक्रमण ने पाबंदी लगा रखी थी। दीपोत्सव में आम लोगों के आने पर मनाही थी। इस बार न तो कोरोना काल है और न ही कोई बंदिश। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के भी दीपोत्सव में आने से दीपोत्सव को अलौकिक व अद्वितीय बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या को सजाने व संवारने का काम तेज हो गया है। राम की पैड़ी के आसपास के मंदिरों को एक रंग में रंगा जा रहा है।

पीएम मोदी के स्वागत को तैयार अयोध्या
दीपोत्सव में पीएम मोदी के आने की संभावना पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा था कि यदि पीएम नरेंद्र मोदी आते हैं तो यह हम सबके लिए गौरवशाली क्षण होगा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या तैयार है। कहा कि उनका कार्यक्रम पीएमओ तय करता है, हमारे पास कोई पुष्ट सूचना नहीं है। फिर भी पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं तो दीपोत्सव व राममंदिर निर्माण की खुशी कई गुना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed