{"_id":"664467cfe7ecebd29c0fb80a","slug":"pm-narendra-modi-may-stay-in-governor-house-in-lucknow-tomorrow-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कल लखनऊ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं पीएम मोदी, राजभवन के कर्मचारियों की एफएफआई जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कल लखनऊ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं पीएम मोदी, राजभवन के कर्मचारियों की एफएफआई जांच की गई
Wed, 15 May 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 01:14 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को लखनऊ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। 17 मई को बाराबंकी में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को लखनऊ में राजभवन में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। उनका 17 मई को बाराबंकी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार शाम सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने भी पीएम के रूट की समीक्षा की है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार राजभवन में तैनात 17 कर्मचारियों की फ्री फ्राम इन्फेक्शन (एफएफआई) जांच की है। इसमें नाखून, बाल व त्वचा में संक्रमण की जांच की गई। किसी भी कर्मचारी में संक्रमण नहीं मिला है।
अफसरों का कहना है पीएम के राजभवन में रात्रि विश्राम के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर एहतियातन कर्मचारियों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग व फूड सेफ्टी की टीम ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर सभी मानकों को परखा है।