फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi will lay the foundation stone of 55 railway stations in UP today

अमृत रेलवे स्टेशन योजना: पीएम मोदी आज करेंगे यूपी के 55 रेलवे स्टेशनों के कार्यों का शिलान्यास

Sat, 05 Aug 2023 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Aug 2023 09:54 PM IST
सार

जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को देशभर के कुल 508 रेलवे स्टेशनों से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi will lay the foundation stone of 55 railway stations in UP today
हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना करते मोदी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘अमृत रेलवे स्टेशन योजना‘ के अन्तर्गत प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंत्री भी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शिरकत करेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को देशभर के कुल 508 रेलवे स्टेशनों से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। इसमें यूपी के भी 55 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्य भूपेन्द्र चौधरी समेत कई केन्द्रीय व राज्य के मंत्रियों के अलावा सांसद, विधायक व अन्य प्रमुख नेता प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ में बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के 55 अमृत स्टेशनों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिये जाने वाले सम्बोधन को डिजिटल माध्यम से सुनेंगे।जबकि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पांडेय चंदौली, कौशल किशोर उतरेटिया (लखनऊ), अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, वीके सिंह गाजियाबाद और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा देवरिया, कासगंज, बस्ती, कानपुर, बलिया, उन्नाव, गोवर्धन, दर्शनगर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, झांसी, फर्रूखाबाद, मोदीनगर, शामली, हापुड़, रामपुर, हरदोई, फूलपुर, प्रतापगढ़, चोपन, अछनेरा रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सांसदों के साथ राज्य के मंत्री और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed