फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi : Will launch the Lok Sabha elections from Purvanchal on July 7

PM Modi : सात जुलाई को पूर्वांचल से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, उसी दिन काशी और गोरखपुर का करेंगे दौरा

Thu, 06 Jul 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jul 2023 12:09 AM IST
सार

मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान से ही भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। मोदी ने प्रदेश में चुनावी अभियान के आगाज के लिए गोरखपुर और स्वयं के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है।

विज्ञापन
PM Modi : Will launch the Lok Sabha elections from Purvanchal on July 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को गोरखपुर और वाराणसी से प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। मोदी सात और आठ जुलाई को दो दिन में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मानसून के मौसम में रैलियों को संबोधित कर वहां सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकारों पर आरोपों की बौंछार कर करेंगे। वहीं केंद्र सरकार की ओर से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। मोदी चार राज्यों के दौरे में करीब 50,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान से ही भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। मोदी ने प्रदेश में चुनावी अभियान के आगाज के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और स्वयं के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है। पूर्वांचल 2019 में पूर्वांचल की आजगमढ़, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, लालगंज सीट पर सपा-बसपा गठबंधन ने चुनाव जीता था। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जानकारों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मोदी एक ही दिन में पूर्वांचल की राजनीति के दो प्रमुख केंद्र गोरखपुर और वाराणसी से पूरे पूर्वांचल को साधेंगे। गीताप्रेस गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देंगे। वहीं वाराणसी में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र बताएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई दोपहर करीब 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर भी जाएंगे। गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) को जोड़ने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से होकर गुजरेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर, आबू रोड, अहमदाबाद प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 498 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। 6760 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, नई लाइन वस्तुओं की तीव्र और कुशल आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी। ग़ाज़ीपुर शहर-औंरिहार रेल लाइन, औंरिहार-जौनपुर रेल लाइन और भटनी-औंरिहार रेल लाइन को लोकार्पण करेंगे। ये उत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के पूरा होने का प्रतीक होंगी।

प्रधानमंत्री एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड की चार-लेन वाली सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। जिसे 2,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री वाराणसी में 18 पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण, बीएचयू परिसर में अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स हॉस्टल भवन का निर्माण, ग्राम करसरा में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) - व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र; पुलिस स्टेशन सिंधौरा, पीएसी भुल्लनपुर, फायर स्टेशन पिंडरा और सरकारी आवासीय विद्यालय तरसदा में आवासीय भवन और सुविधाएं, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन, मोहन कटरा से कोनिया घाट तक सीवर लाइन और रमना गांव में आधुनिक सेप्टेज प्रबंधन प्रणाली, रामनगर में गाय के गोबर पर आधारित बायो-गैस संयंत्र और दशाश्वमेध घाट पर एक अनूठा तैरता हुआ चेंजिंग रूम जेटी का भी लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री चौखंडी, कादीपुर और हरदत्तपुर रेलवे स्टेशनों के पास 3 दो-लेन वाले रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण, पीडब्ल्यूडी की 15 सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जल जीवन मिशन के तहत 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 192 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनसे 192 गांवों के 7 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों को पीएमस्वनिधि के ऋण, पीएमएवाई ग्रामीण घरों की चाबियां और आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित करेंगे। इस दिन 5 लाख पीएमएवाई लाभार्थियों के गृह प्रवेश, 1.25 लाख पात्र लाभार्थियों को पीएमस्वनिधि ऋण वितरण और 2.88 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरूआत होगी।

प्रधानमंत्री सात जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 7500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आठ जुलाई को तेलंगाना के वारंगल में लगभग 6,100 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न सड़क और रेल अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राजस्थान के प्रधानमंत्री बीकानेर में 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड और हरित ऊर्जा गलियारे के लिए अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण-1 का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखेंगे।


प्रधानमंत्री गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) को जोड़ने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड के बीच निर्मित चार लेन की सड़क का लोकार्पण करेंगे। इससे वाराणसी से लखनऊ तक की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। मोदी मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को ऋण, पीएमएवाई ग्रामीण घरों की चाबियां और आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed