फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi will inaugurate National Inspiration Site in Lucknow parking of 2,000 vehicles is big challenge

Lucknow News: 25 को पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, दो हजार वाहनों की पार्किंग बड़ी चुनौती

Tue, 16 Dec 2025 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 08:58 AM IST
सार

25 दिसंबर को पीएम मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर करीब दो हजार वाहनों के आने की व्यवस्था करनी है। इनकी पार्किंग प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है। पार्किंग बनाई जा रही है। नगर निगम के अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate National Inspiration Site in Lucknow parking of 2,000 vehicles is big challenge
राष्ट्र प्रेरणा स्थल - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बसंतकुंज योजना में नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण में दो हजार से अधिक बसों और कारों के आने का अनुमान है। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। पार्किंग के लिए अनुमानित 1.30 लाख वर्गमीटर जगह चाहिए। अब एलडीए के साथ नगर निगम के अफसर नए पार्किंग स्थल तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लखनऊ व आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख लोग लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल पर पार्किंग तो है, मगर वहां दो हजार बसें और कारें खड़ी हो सकें, इतनी जगह नहीं। ऐसे में प्रेरणा स्थल तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मागों के किनारे वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

PM Modi will inaugurate National Inspiration Site in Lucknow parking of 2,000 vehicles is big challenge
राष्ट्र प्रेरणा स्थल - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला

पार्किंग के चयन में ये हैं चुनौतियां

  • 2000 बस और कारों को सिर्फ खड़ा कराना चुनौती नहीं, बल्कि उनके आवागमन के लिए पर्याप्त चौड़ा रास्ता हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
  • पार्किंग चयन में इसका भी ध्यान रखा जा रहा है कि वहां दो-तीन बसें एक साथ मोड़ी जा सकें जिससे सभी बसें व्यवस्थित खड़ी कराई जा सकें।
  • एक जानकार ने बताया कि एक बस खड़ी करने के लिए औसत 65 वर्ग मीटर जगह चाहिए होती है, ऐसे में कुल 1.30 लाख वर्ग मीटर जगह चाहिए।
  • पार्किंग तक पहुंचने के जो रास्ते कच्चे या खाली खेत हैं, वहां जमीन दलदली न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

PM Modi will inaugurate National Inspiration Site in Lucknow parking of 2,000 vehicles is big challenge
राष्ट्र प्रेरणा स्थल - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला

जोनल अफसरों की दो गई जोनवार जिम्मेदारी

नगर निगम के सभी आठ जोनल अफसरों को बस पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें जोन एक के जोनल अफसर को 24 बसों, जोन दो को 22, जोन तीन को 38, जोन चार को 20, जोन पांच को 18, जोन छह को 44, जोन सात को 28 और जोन आठ को 26 बसों की जिम्मेदारी दी गई है। शेष बसों के लिए दूसरे विभाग के अफसरों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

PM Modi will inaugurate National Inspiration Site in Lucknow parking of 2,000 vehicles is big challenge
राष्ट्र प्रेरणा स्थल - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला

एयरपोर्ट से प्रेरणा स्थल तक अपर नगर आयुक्तों की तैनाती

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने पूरे रूट को पांच सेक्टरों में बांटकर सभी अपर नगर आयुक्त की ड्यूटी एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक लगाई है। इनमें अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, डॉ. अरविंद राव, नम्रता सिंह, ललित कुमार और पंकज श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed