फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi to give 500 crore gift to Varanasi.

काशी को पांच घंटे में 500 करोड़ की सौगात देंगे मोदी!

Tue, 23 Dec 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 23 Dec 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to give 500 crore gift to Varanasi.

प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे नरेंद्र मोदी की अगवानी की तैयारी जोरों पर है। वे यहां स्वच्छता और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के साथ ही बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


मोदी 25 दिसंबर को काशी में महज पांच घंटे के लिए होंगे। इस दौरान वे अपने संसदीय क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की योजना की आधारशिला रखेंगे।

इस धनराशि से बीएचयू में अंतर विश्वविद्यालयीय केंद्र की स्थापना होगी और डीरेका स्थित डीजल रेल इंजन कारखाने का विस्तार होगा। साथ ही प्रधानमंत्री एक नए रेल इंजन का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


पीएम के काशी आगमन का प्रोटोकॉल आने के साथ ही रवींद्रपुरी स्थित उनके संसदीय दफ्तर में सरगर्मी बढ़ गई है। संसदीय कार्यालयों को प्राप्त शिकायती पत्रों की फाइलिंग के साथ ही निस्तारित हो चुकी जन शिकायतों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से करेंगे मुलाकात

PM Modi to give 500 crore gift to Varanasi.

ब्यौरे को रजिस्टर के साथ ही कंप्यूटर में भी फीड किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का इस बार अपने संसदीय दफ्तर जाने का कार्यक्रम नहीं है बावजूद इसके उनका कार्यालय खुद को चाक-चौबंद करने में जुट गया है।

पिछली बार पीएम ने अपने कार्यालय में 13 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। पीएम अपने इस दौरे में उनमें से किसी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

उधर, भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर तीनों ही इकाइयां सदस्यता अभियान का आंकड़ा दुरुस्त करने में जुट गई हैं। 19 से 21 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में सदस्यता के लिए विशेष अभियान चला था।

काशी क्षेत्र में इस अवधि में कुल चार लाख लोग भाजपा के सदस्य बने। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने डेढ़ लाख लोगों को जोड़ा। इसकी रिपोर्ट पीएम मोदी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed