फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi said: Congress is working on Mission-50 to save respect, Congress is eyeing ending reservation

पीएम मोदी बोले: इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस मिशन-50 पर कर रही काम, कांग्रेस की निगाह आरक्षण खत्म करने पर

Fri, 17 May 2024 09:44 PM IST
lucknow Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 May 2024 09:44 PM IST
सार

पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूपी के कई शहरों में रैलियों को संबोधित किया। यहां उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। 

विज्ञापन
PM Modi said: Congress is working on Mission-50 to save respect, Congress is eyeing ending reservation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में कई रैलियां संबोधित की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। पिछले चार दिनों से बड़ी माथापच्ची चल रही है कि कुछ भी करके 50 सीटें मिल जाएं। इसके लिए भानुमती के कुनबे में हवा भरने की कोशिश की जा रही है। जिस गठबंधन की गाड़ी का टायर पहले दिन से पंक्चर हो, उसका एक न एक दिन भठ्ठा बैठना था। वह बैठ गया है। पंजे और साइकिल के सपने टूट गए हैं। चार जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। उनका विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने मुरादीपुरकलां सभा स्थल से बांदा, फतेहपुर और कौशांबी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। पूरी कांग्रेस परिवार की इज्जत बचाने में लगी है। इसके बाद भी हर चुनावों में दो लड़कों की जोड़ी लॉन्च हो जाती है, क्योंकि कांग्रेस और सपा की कुंडली और सभी गुण मिलते हैं। दोनों परिवार के लिए समर्पित हैं। दोनों भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देते हैं। दोनों आतंकवादियों के हमदर्द हैं। तभी तो सपा और कांग्रेस के सत्ता में आते ही आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाती है। सपा का सिद्धांत रहा है उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया। हमारी बहन बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वो दिन सभी ने देखे हैं, अब योगी और केशव मौर्य की भाजपा सरकार में माफिया माफी मांग रहे हैं। लेकिन, सपा का माफिया मोह अभी खत्म नहीं हुआ है। उनके मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।
विज्ञापन


पाक हमला करता था और कांग्रेस क्लीनचिट दे देती थी
पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण के लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं। हमारे देश में पाकिस्तान हमला करता था, कांग्रेस उसे क्लीनचिट देती थी और इन लोगों ने भगवा आतंकवाद के नाम पर एक नया झूठ गढ़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए खटाखट-खटाखट। अब चार जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठिकरा किस पर फोड़ा जाए खटाखट-खटाखट। मुझे तो कोई बता रहा था विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है खटाखट-खटाखट।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है कांग्रेस
हमीरपुर के राठ में भी प्रधानमंत्री सपा और कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। ये दल तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस कह रही है कि वह सबकी संपत्ति की जांच कराएंगे। बोले-क्या किसी भी सरकार को आप अपनी संपत्ति लूटने देंगे। सपा-कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि वह उनकी संपत्ति का एक हिस्सा वोट जिहाद करने वालों को दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed