{"_id":"5fedc3f0651ac57070441cef","slug":"pm-and-cm-will-lay-the-foundation-stone-tomorrow-only-a-quarter-to-five-will-be-flat-14-storey-tower-will-be","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और सीएम योगी आज करेंगे लखनऊ के ‘लाइट हाउस’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और सीएम योगी आज करेंगे लखनऊ के ‘लाइट हाउस’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास
Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (एलएचपी) का शिलान्यास करेंगे। राजधानी की अवध विहार आवासीय योजना में शुरू हो रहे एलएचपी में 1040 फ्लैट बनेंगे, जो शहरी गरीबों को महज पौने पांच लाख रुपये में उपलब्ध होंगे। ये फ्लैट एक साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि शहरी गरीबों को सस्ता मकान मुहैया कराने के अभियान के तहत लखनऊ में ‘ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया’ (जीएचटीसी इंडिया) के तहत ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ शुरू होने जा रहा है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ के लिए लखनऊ को चुना है। कहा कि इस प्रोजेक्ट में मकान नई तकनीक से बनेंगे और निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा। महज 15 महीने में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 2022 तक सभी शहरी गरीबों को मकान मुहैया कराने के संकल्प के मुताबिक ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (शहरी) के तहत देश के छह राज्यों में एक साथ शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ‘प्रधानमंत्री अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलेरेटर्स-इंडिया’ (एएसएचए इंडिया) के तहत विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी’ (पीएमएवाई) क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
12.59 लाख रुपये होगी फ्लैट की कीमत
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 14 मंजिल टॉवर बनेंगे और एक फ्लैट का क्षेत्रफल 415 वर्गफीट होगा। एक फ्लैट की कुल कीमत 12.59 लाख रुपये होगी, जिसमें से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलकर कुल 7.83 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। शेष राशि 4.76 लाख रुपये ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थी को देनी होगी। फ्लैट का आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अनुसार किया जाएगा और डूडा के माध्यम से डीएम की अध्यक्षता में खुली लॉटरी कराई जाएगी।