{"_id":"6a4c0511cd7b658e220dc0e3","slug":"plumber-and-painter-general-courses-to-be-discontinued-lucknow-news-c-13-lko1070-1816289-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लंबर, पेंटर जनरल के कोर्स पर लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लंबर, पेंटर जनरल के कोर्स पर लगेगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में चल रहे प्लंबर और पेंटर जनरल के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर ताला लगेगा। इस वर्ष इन दोनों कोर्सों में प्रवेश नहीं होंगे। प्रशिक्षण निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में बीते पांच वर्षों में 30 प्रतिशत से भी कम दाखिले हुए हैं और संबंधित ट्रेड के अनुदेशक भी नहीं थे।
प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक अभिषेक सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऐसे व्यवसायों को चिह्नित किया गया है, जिनमें बीते पांच वर्षों से 30 प्रतिशत अथवा उससे कम प्रवेश हुए हैं और क्षेत्र में इन पाठ्यक्रमों की महत्ता खत्म हो गई है। ऐसे पाठ्यक्रमों की पहचान के लिए समिति गठित की गई थी। इसकी जांच सूची में शामिल संस्थानों के व्यवसायों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उधर, प्रशिक्षण महानिदेशालय ने भी नई गाइडलाइन में यह आदेश जारी किया है कि ऐसे पाठ्यक्रम जिनके अनुदेशक नहीं हैं, उन्हें बिना अनुदेशक के चलाना सही नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि पाठ्यक्रम में प्रवेश होने से पहले संबंधित संस्थान अनुदेशकों की नियुक्ति करें। इस आधार पर प्रशिक्षण निदेशालय ने भी अपने स्तर पर संस्थानों की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।