{"_id":"6a970c38df987947bf0558e1","slug":"plot-sold-to-pay-bill-private-hospital-grabbed-1-9-million-in-the-name-of-treatment-patient-died-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट बेचकर अदा किया बिल: निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर 19 लाख हड़पे, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट बेचकर अदा किया बिल: निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर 19 लाख हड़पे, मरीज की मौत
Tue, 01 Sep 2026 11:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:02 PM IST
सार
डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती रही 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बेटे ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इलाज के नाम पर उससे 19 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित दो निजी अस्पतालों पर मरीज के इलाज के नाम पर तीमारदार से 19 लाख रुपये वसूलने और इलाज से जुड़े दस्तावेज न देने का आरोप लगा है। करीब डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती रही 60 वर्षीय महिला की 19 अगस्त को मौत हो गई। बेटे ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकीपुरम के गुडियापुरवा निवासी इंद्रेश कश्यप के मुताबिक, मां रामदर्शनी कश्यप को बुखार और भूख न लगने की शिकायत पर पहले कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह के इलाज के दौरान 90 हजार रुपये लिए गए। इंद्रेश ने दवा का ओवरडोज देने का भी आरोप लगाया। हालत गंभीर होने पर तीन जुलाई को उन्हें कुर्सी रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सितंबर के पहले ही दिन प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश, टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र
आरोप है कि यहां डेढ़ माह के इलाज के दौरान 18 लाख रुपये वसूले गए और बिल चुकाने के लिए उनका प्लॉट तक बिकवा दिया गया। अस्पताल प्रशासन लगातार मरीज के ठीक होने का आश्वासन देता रहा। 19 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इंद्रेश का आरोप है कि दोनों अस्पतालों ने इलाज और बिल से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिए।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। लापरवाही और वसूली के आरोप सही मिले तो मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति होगी।
वहीं, नारायण हॉस्पिटल के निदेशक सर्वेश सिंह लोधी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि मरीज डिस्चार्ज होकर घर गई थीं और पांचवें दिन उनकी मौत हुई। अस्पताल में केवल 1.85 लाख रुपये जमा हुए थे, जिसके बिल मौजूद हैं।