फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Players showed strength in Kabaddi and Volleyball

Lucknow News: कबड्डी और वाॅलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 27 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in Kabaddi and Volleyball
रायबरेली में मंगलवार को डीह ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल रोखा में आयोजित सांसद खेल कूद प्रत
डीह-नसीराबाद (रायबरेली।)। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी की ओर से आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता डीह और छतोह ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायतों में कराई गई। जिसके अंतर्गत कबड्डी और वाॅलीबाल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

डीह न्याय पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता में सुपर सेवन व जीआईसी डीह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुपर सेवन विजेता रही। वाॅलीबाल में जगदीशपुर विजेता व जीआईसी डीह उपविजेता रही। मऊ न्याय पंचायत में कबड्डी बालक वर्ग में रोखा विजेता व मऊ उपविजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में बहुतई विजेता व रोखा उपविजेता रही। बालक वर्ग वाॅलीबाल में रहीमगंज विजेता व थौरी उपविजेता रही। फागूपुर न्याय पंचायत में कबड्डी में परशदेपुर विजेता व फागूपुर उपविजेता रही। वाॅलीबाल में परशदेपुर विजेता व फगूपुर उपविजेता रही। अटावां न्याय पंचायत में वॉलीवाल में अटावां विजेता व आशारसीदपुर उपविजेता रही और कबड्डी में अटावा विजेता और बरूआ उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकारी न्याय पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता में गड़वा विजेता व टेकारी उपविजेता रही। वॉलीबाल में टेकारी विजेता व गड़वा उपविजेता रही है। बिरनावां न्याय पंचायत में कबड्डी में पूरे नोखई विजेता व राजकीय हाईस्कूल बिरनावां उपविजेता रही। वाॅलीबाल में दयालपुर विजेता व बिरनावां उपविजेता रही। पोठई न्याय पंचायत कबड्डी में मझिलहा विजेता और बेतौरा उपविजेता रही। जिला पंचायत सदस्य शेर बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उधर छतोह ब्लॉक के न्याय पंचायत छतोह, बारा, भुआलपुर सिसनी, परैया नमकसार, अशरफपुर, बनी, नसीराबाद देहात में प्रतियोगिताएं हुईं। न्याय पंचायत बारा के निनावां मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ छतोह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बुढ़बारा और बरावां के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बरावां ने जीत हासिल की। संयोजक चंदन सिंह व मंडल अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर विजयी टीम ब्लॉक स्तर पर खेलेगी। उसके बाद तहसील व विधानसभा स्तर पर मुकाबला होगा। इस मौके पर रमाकांत तिवारी, अमित श्रीवास्तव, करन, अभय तिवारी, गोलू सिंह, रामखेलावन, प्रदीप साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed