फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plants will be set up for milk and milk products: Women's empowerment scheme will provide employment to 1.25 lakh women

दूध और दूध से बने उत्पादों के लगेंगे प्लांट : महिला सामर्थ्य योजना से मिलेगा सवा लाख महिलाओं को रोजगार

Tue, 21 Sep 2021 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

सरकार के दो सौ करोड़ रूपये के शुरुआती निवेश से शुरू होली तीन कंपनियों में सवा लाख महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Plants will be set up for milk and milk products: Women's empowerment scheme will provide employment to 1.25 lakh women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

महिलाओं के जरिये प्रदेश में श्वेत क्रांति की शुरुआत के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना लागू करेगी। महिलाएं पूरब से पश्चिम तक दूध और दूध से बने उत्पादों के डेयरी प्लांट संचालित करेंगी। सरकार के दो सौ करोड़ रूपये के शुरुआती निवेश से शुरू होली तीन कंपनियों में सवा लाख महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब सरकार ने पूरे प्रदेश में महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने के लिए महिला सामर्थ्य योजना बनाई है। भारत सरकार ने बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र को जोड़ते मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। तीन साल में  इस प्रोजेक्ट पर करीब 43 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग ने पूर्वांचल में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर, अवध में रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में और पश्चिम में बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर तथा रामपुर में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रदेश सरकार की ओर से एक कंपनी की स्थापना पर करीब 40 से 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कंपनी के लिए हर जिले में दूध संगहण केंद्र, कोल्ड चेन स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को डेयरी प्लांट के संचालन के साथ दूध से मशीनों के जरिये मक्खन, दही, छाछ, घी सहित अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की सहायक कंपनी एनडीडीबी डेरी सर्विसेज इन कंपनियों को तकनीकी सहयोग देगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसका कैबिनेट प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट की आगामी बैठक में प्रस्ताव मंजूर किया जा सकता है।


बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार
प्रदेश सरकार की ओर से मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की मार्केटिंग करने के साथ उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनियों को शुरुआती आर्थिक मदद प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। उसके बाद महिलाओं को कंपनी की आय के साथ बैंक ऋण से कंपनी का विस्तार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed