फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plants have been stolen in Lucknow. which was used for the beautification of the city during GIS.

Lucknow: लखनऊ में सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे चोरी, मुकदमा दर्ज, 80 हजार रुपये के थे पौधे

Mon, 20 Feb 2023 06:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Feb 2023 06:34 PM IST
सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में लखनऊ के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे चोरी हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Plants have been stolen in Lucknow. which was used for the beautification of the city during GIS.
लखनऊ में सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राजधानी लखनऊ को सुंदर बनाने के लिए लगाए गए पौधे चोरी होने लगे हैं। गोमतीनगर विस्तार इलाके के बाद अब नया मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सामने आया है। यहां बड़ी संख्या में पौधे चोरी हो गए। फर्म के संचालक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बस्ती निवासी अर्पित प्रताप सिंह की सुशीला इंटरप्राइजेज फर्म है। समिट के लिए उन्हें लुलु मॉल से रायबरेली रोड तक पौधे लगाने का ठेका मिला था। अर्पित के मुताबिक उन्होंने कई जगह गमले रखवाए थे। कुछ जगह पर तीन से चार फीट तक के पेड़ लगाए गए थे। समिट के समापन के बाद जी-20 के कई आयोजन थे, इसलिए पौधे हटाए नहीं गए। करीब 200 पौधे चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महासम्मेलन: शिक्षामित्रों की मांग, शिक्षकों के बराबर हो मानदेय, केंद्रीय मंत्री बोले- सरकार तक बात पहुंचाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निवेश को जमीन पर उतारने के लिए काम शुरू, शहरी क्षेत्रों में 634 हेक्टेयर का लैंडबैंक तैयार


उन्होंने बताया कि एक पौधे की कीमत करीब 400 रुपये के करीब है। ऐसे में 80 हजार रुपये के पौधे चोरी हो गए। अर्पित के मुताबिक बड़ी संख्या में पौधे गायब होने के बाद बचे हुए पौधों को उन्होंने नर्सरी में रखवा दिया है। साथ ही सुशांत गोल्फ  सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed