{"_id":"6386d3eba1999d2d872fd9e7","slug":"planning-started-for-admissions-in-ayush-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आयुष कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले की तैयारी शुरू, प्रबंधकों को सभी तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आयुष कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले की तैयारी शुरू, प्रबंधकों को सभी तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
Wed, 30 Nov 2022 09:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:24 AM IST
सार
आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी के बाद एक बार फिर सत्र को शुरू करने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। इसके लए प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस की दो चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद आयुष कॉलेज भी दाखिले की तैयारी में जुट गए हैं। आयुष विभाग ने सभी कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नए सत्र की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि जहां केंद्रीय टीम ने व्यवस्था को लेकर आपत्ति लगाई है, उसे जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
हालांकि आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी के बाद विभाग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। अभी तक काउंसिलिंग कमेटी और एजेंसी तय नहीं हुई है। केंद्रीय टीम के निरीक्षण में सरकारी व निजी कॉलेजों में कहीं अध्यापकों की कमी पाई गई है तो कहीं लैब का अभाव है। ऐसे में तमाम कॉलेजों की मान्यता फंस गई है।
विज्ञापन
विभाग ने सभी कॉलेज प्रबंधनों को निर्देश दिया है कि जहां अब तक केंद्रीय टीम का निरीक्षण नहीं हुआ है, वहां निरीक्षण कराने की व्यवस्था की जाए। वहीं, जहां निरीक्षण के बाद खामियां मिली हैं, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कर दोबारा मान्यता के लिए अपील की जाए। अगर दूसरी बार के निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं तो मान्यता बहाल हो जाएगी। विभाग का प्रयास है कि काउंसिलिंग शुरू होने तक कॉलेजों की मान्यता का मामला निपट जाए। क्योंकि कॉलेजों की मान्यता फंसे होने पर वहां की सीटें कम करके काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
अभी तक कितनी हैं सीटें
प्रदेश में अभी तक बीएएमएस (आयुर्वेद) में सरकारी क्षेत्र के 12 कॉलेजों में 502 और निजी क्षेत्र के 58 कॉलेजों में 5010 सीटें हैं। बीएचएमएस (होम्योपैथिक) की सरकारी क्षेत्र के नौ कॉलेजों में 828 और निजी क्षेत्र के चार कॉलेजों में 200 सीटें हैं। इसी तरह बीयूएमएस (यूनानी) की सरकारी क्षेत्र के दो कॉलेजों में 128 और निजी क्षेत्र के 18 कॉलेजों में 670 सीटें हैं।