फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Planning prepared for Chhavni board election in Lucknow.

छावनी बोर्ड चुनाव : 30 मार्च को नामांकन, 30 अप्रैल को वोटिंग

Sat, 25 Feb 2023 05:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

छावनी बोर्ड चुनाव के लिए 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। परिषद ने चुनाव कार्यक्रम के अनुमोदन के लिए उच्चाधिकारियों को नोटिस भेजा है।
 

विज्ञापन
Planning prepared for Chhavni board election in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल के इंतजार के बाद छावनी परिषद में लोकतंत्र बहाल होने जा रहा है। चुनाव के लिए परिषद ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। कार्यक्रम के मुताबिक 30 मार्च को प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वहीं, 30 अप्रैल को आठ वार्डों के लिए मतदान होगा। सभी वार्डों के लिए स्थापित पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। परिषद के सीईओ विलास एच पंवार ने बताया कि चुनावी शेड्यूल उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक लोग 14 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे। 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रत्याशी 30 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बोर्ड कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 31 मार्च को रिटर्निंग अफसर नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। 1 अप्रैल को शाम 4 बजे तक नामाकंन पत्रों की वापसी की जा सकेगी। प्रत्याशी 4 अप्रैल को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों के संबंध में परिषद अध्यक्ष के समक्ष अपील कर सकेंगे।
विज्ञापन


5 अप्रैल को परिषद अध्यक्ष अपीलों पर सुनवाई करेंगे। 6 अप्रैल को शाम पांच बजे नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों के नाम का प्रकाशन होगा। 8 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसी दिन चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नाम का प्रकाशन किया जाएगा। 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आरक्षित हैं तीन वार्ड
छावनी परिषद चुनाव में वार्ड संख्या एक को एससी-एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, वार्ड संख्या 2, 3 और 7 को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है।

कुल आठ वार्डों में ये बने पोलिंग बूथ
वार्ड संख्या 1- बीसी बाजार स्कूल बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय -2
वार्ड संख्या 2- आर ए बाजार स्कूल बिल्डिंग, नीता मेमोरियल पॉलीक्लीनिक, केंद्रीय विद्यालय-1
वार्ड संख्या 3- आरबीआई बाजार स्कूल बिल्डिंग, कंम्युनिटी सेंटर पीसीडीए
वार्ड संख्या 4- कम्युनिटी सेंटर नेहरू रोड, एलएओ कार्यालय

वार्ड संख्या 5- हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज पुराना परिसर, सेंट पॉल स्कूल
वार्ड संख्या 6- ज़ेड आर ओ आफिस, आंगनबाड़ी केंद्र, कैटल पाउंड, मॉल एवेन्यू पार्क
वार्ड संख्या 7- पुरानी संस्कृत पाठशाला, बनिया मोहाल उर्दू मिशन स्कूल की पुरानी धर्मशाला
वार्ड संख्या 8- संस्कृत पाठशाला, मंगल पांडे रोड व आरबीआई बाजार स्कूल बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed