{"_id":"65c3cb1d35ec83d3600cedef","slug":"planning-for-sipahi-bharti-in-uttar-pradesh-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: हर सॉल्वर पर रहेगी नजर, अभ्यर्थियों का व्यवहार भी देखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: हर सॉल्वर पर रहेगी नजर, अभ्यर्थियों का व्यवहार भी देखा जाएगा
Thu, 08 Feb 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:13 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने सॉल्वरों की तत्काल पहचान के लिए सिस्टम तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखेगा। बोर्ड ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे कई परीक्षाओं में शामिल हो चुके सॉल्वरों की तत्काल पहचान हो सकेगी। बोर्ड को आधार कार्ड की पहचान का अधिकार मिलने से फर्जी तरीके आधार तैयार करने वाले भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की शुचिता के लिए कई हाईटेक तरीके अपनाए जाएंगे। ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फेस रिकगनिशन, आईरिस, फिंगरप्रिंट से फर्जी अभ्यर्थियों को तत्काल पकड़ा जा सकेगा। फोटो कैप्चर कर डाटाबेस से मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा के वक्त अभ्यर्थी का व्यवहार भी देखा जाएगा। इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की मदद से नकल करने की कोशिश पर तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी जाएगी। इसके अलावा एसटीएफ नकल माफिया और सॉल्वर गिरोह पर नजर रखेगी।
विज्ञापन