फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plane iit kanpur will secure border

कानपुर आईआईटी का विमान करेगा सीमा की निगरानी

Sun, 28 Jul 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
plane iit kanpur will secure border
लखनऊ। आईआईटी कानपुर ने ऐसे हल्के मानव रहित विमान विकसित क रने में सफलता हासिल की है जिनका उपयोग सीमाओं की सर्विलांस के अलावा संकटग्रस्त इलाकों में दवाएं और खाना पहुंचाने में किया जा सकता है। इन प्रोटोटाइप विमानों की सफल उड़ानों के बाद अब रक्षा विभाग के अलावा गुजरात पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों ने मांग की है। अब निजी कंपनियों की मदद से आईआईटी कानपुर इन विमानों का उत्पादन शुरू करेगा।
विज्ञापन

एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी कानपुर की तरफ से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में इन विमानों का प्रदर्शन करने आए अभिजीत मोइत्रा ने बताया कि 25 किग्रा. में आर्य प्रो, 60 कि ग्रा. में अक्षत प्रो वजन के विमान विकसित किए गए हैं। सेना और पुलिस की जरूरत को देखते हुए इन विमानों को बैटरी से चलने के अलावा ईंधन से चलने वाला भी बनाया जा सकता है। हाइब्रिड मॉडल भी इसके विकसित किए जाएंगे जिससे दोनों तरह से इनका उपयोग हो सके।
विज्ञापन

आपदा के समय भी उपयोगी
विमान के विकास का हिस्सा रहीं डॉ. अलका द्विवेदी का कहना है कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए सर्विलांस के अलावा आपदा के समय भी ये विमान उपयोगी होंगे। आपदा के समय मदद जैसे दवाएं, खाना पहुंचाने, निर्माण साइटों की निगरानी करने, वन संरक्षण के काम भी इससे किए जा सकते हैं। पांच किमी. की ऊंचाई तक से निगरानी के लिए ये विमान जरूरी उपकरणों से लैस हैं। रात में भी इनसे निगरानी की जा सकती है। इनको उडान भरने के लिए भी केवल 50 मीटर जगह की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से भी उड़ सकते
सर्विलांस के काम के लिए आईआईटी कानपुर ने सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान सोलर यूएवी मराल-2 का विकास भी किया है। यह विमान सोलर पैनल से ऊर्जा पैदा करता है। इसे 200 किमी की रेंज में उपयोग किया जा सकता है। रात में उड़ान करने के अलावा लैंडिंग करने में भी यह सक्षम है। उड़ान के समय यह अपनी लोकेशन की सूचना भी देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed