{"_id":"a296aa4bf7b908966d359e92bb6342a1","slug":"plan-prepare-for-development-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ का रिवाइज सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ का रिवाइज सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 May 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशखबरी। शहर को खूबसूरत और ट्रैफिक फ्री बनाने के लिए रिवाइज सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार हो गया है।
विज्ञापन
बढ़ते यातायात को देखते हुए बर्लिंग्टन चौराहे और सिकंदरबाग चौराहे पर फ्लाई ओवर बनना चाहिए। आईटी चौराहे पर लगने वाले जाम को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण किया जाना चाहिए।
शुक्रवार को शहर के रिवाइज सिटी डवलपमेंट प्लान प्रजेंटेशन के दौरान इस तरह के सुझाव इस मौके पर मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने दिए।
जेएनएनयूआरएम द्वितीय फेज के लिए शहर का रिवाइज सिटी डवलपमेंट प्लान तैयार किया गया।
इसे अंतिम रूप से देने से पहले इसका प्रजेंटशन विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने किया गया।
सीडीपी तैयार करने का काम नोएडा की एक निजी कंपनी ने ठेके पर किया है।
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत वर्ष 2006 में शहर अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सिटी डवलपमेंट प्लान तैयार किया गया था।
जिसमें अब छह साल में शहर के मास्टर प्लान में हुए बदलाव व अवस्थापना सुविधाओं की मांग और उपलब्धता को देखते हुए फिर से फेरबदल किया जाएगा।
रिवाइज सीडीपी के तहत ही शहर में पेयजल, सीवरेज, पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक समेत विभिन्न जनसुविधाओं के विकास की योजना तैयार की गई है।
सीडीपी का काम देखने वाले अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जो पुनरीक्षित सीडीपी तैयार किया गया है।
उसमें शहर की मौजूदा अवस्थापना सुविधाओं का भी ब्यौरा है और शहर को किन-किन सुविधाओं की जरूरत है इसका भी आकलन किया गया है।
पूर्व में तैयार सीडीपी के तहत जो कार्य पूरे हो गए हैं और जो प्रगति पर हैं उनका भी उल्लेख किया गया।
जो सुविधाएं हैं वह कब तक उपयोगी साबित होंगी इसका भी अध्ययन किया गया और उसी हिसाब से शहर के लिए सुविधाओं को जुटाने की योजना बनाई गई है।
मेट्रो भी हुई शामिल
इस बार तैयार होने वाली रिवाइज सीडीपी में मेट्रो को भी शामिल किया गया है। ट्रांसपोर्ट के नाम पर सिर्फ सड़क ट्रांसपोर्ट योजना को ही शामिल किया गया था।
इसलिए इस बार सीडीपी मेट्रो को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। मेट्रो रूट को देखते हुए शहर की विकास योजना तैयार की जा रही है।
पहले काफी कार्यों का नहीं मिली थी मंजूरी
वर्ष 2006 में वर्ष 2031 तक के लिए जो सीडीपी तैयार किया गया था, उसमें 17 कार्य शामिल थे। जिनमें वाटर सप्लाई, सीवरेज, ड्रेनेज और कचरा प्रबंधन के कार्ययोजना ही केंद्र सरकार ने मंजूर की थी।
विज्ञापन
इन कार्यों की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने सिटी ट्रांसपोर्ट की योजना को भी मंजूरी दी थी। शेष कार्यों को द्वितीय चरण में मंजूर करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
पिछली सीडीपी में शामिल जिन कार्यों को मंजूरी नहीं मिली थी उनमें इंटरनल रोड्स, वीआईपी रोड (लोहिया पथ), पार्किंग (पीपीपी), एक्सप्रेस वे, सिटी ब्यूटीफिकेशन, रिवर फ्रंट डवलपमेंट, तालाबों का रखरखाव, स्टीट लाइट, हेरीटेज व कम्यूनिटी सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल है।
अब जो रिवाइज सीडीपी तैयार की गई है उसमें इन कार्यों को भी शामिल किया गया है।