फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan of development for charbagh railway station

एलिवेटेड रूट बनने पर तेज होगा चारबाग स्टेशन का विकास, 29 नॉन प्रीमियम ट्रेनें होंगी शिफ्ट

Mon, 09 Dec 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Dec 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
plan of development for charbagh railway station
एलिवेटेड रूप पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला
उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर तक एलिवेटेड रूट का काम तेजी से हो रहा है। वृंदावन कॉलोनी में रूट के लिए ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही आधारभूत ढांचा तैयार कर पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। इसके बाद चारबाग की नॉन प्रीमियम ट्रेनें इस ट्रैक पर शिफ्ट की जा सकेंगी और चारबाग के अपग्रेडेशन को गति मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए 18 सौ करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसके लिए रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) व नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाना है स्टेशन

स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाना है, जिसके तहत रेलवे की जमीनें व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दी जाएंगी। उससे होने वाली आमदनी से स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, अंडरग्राउंड पार्किंग, कॉन्कोर्स आदि बनेंगे।

अपग्रेडेशन के लिए सेकेंड एंट्री की ओर से काम शुरू कराया जाना है, लेकिन एवन श्रेणी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व ट्रेनों का लोड अधिक होने के कारण स्टेशन के आधुनिकीकरण के काम को अमलीजामा नहीं पहनाया जा पा रहा है।

ऐसे में रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि उतरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर के बीच बन रहे एलिवेटेड रूट के पूरा हो जाने के बाद चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन को गति मिल सकेगी।
 

अगले साल मिलेगी सौगात

ट्रेनों की शिफ्टिंग से मिलेगी राहत
चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में 29 नॉन प्रीमियम ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्हें एलिवेटेड रूट तैयार हो जाने के बाद शिफ्ट किया जा सकेगा। इससे चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम होगा और ग्रीन फील्ड बनाकर स्टेशन के अपग्रेडेशन के काम को गति प्रदान की जा सकेगी। साथ ही इन ट्रेनों के यात्रियों को उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते आगे की यात्रा करवाई जाएगी।

उतेरिटया से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बन रहे एलिवेटेड रेलखंड के काम को रेलवे प्रशासन ने गति दे दी है। वृंदावन कॉलोनी में आवास विकास परिषद कार्यालय की ओर जाने वाली रोड पर बने रेलवे ट्रैक के लिए अलग से ब्रिज बना दिया गया है। साथ ही पहले से बने ब्रिज को भी मजबूती प्रदान की जा रही है। ट्रैक के बगल में नया ट्रैक बनने का काम पूरा होने पर अगले साल इसकी सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed