फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan for Bhoomi poojan in Ayodhya for Ram temple.

अयोध्या: 40 किलो की चांदी की ईंट से राम मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी, पांच नक्षत्रों की होगी प्रतीक

Mon, 20 Jul 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Plan for Bhoomi poojan in Ayodhya for Ram temple.
अयोध्या का गर्भगृह। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे और और भूमि पूजन में शामिल होकर मंदिर के लिए शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भूमि पूजन के लिए तीन या पांच अगस्त की तारीख का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर पीएम मोदी ने पांच अगस्त पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भगृह में 40 किलो की चांदी की ईंट से मंदिर की नींव रखेंगे। साढ़े तीन फीट गहरी नींव में चांदी की पांच ईंटें रखी जाएंगी, जो पांच नक्षत्रों की प्रतीक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी के अलावा, संघ प्रमुख मोहन भागवत, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई राज्यपालाें समेत शीर्ष संत-धर्माचार्य, मंत्री, संघ-विहिप के पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। करीब 300 लोगों को आमंत्रण भेजने का निर्णय लिया गया है।

भूमि पूजन के लिए तीन और पांच अगस्त की दो तारीखें तय की गई थी। प्रधानमंत्री ने पांच अगस्त का दिन चुना। दरअसल बीते साल 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था।

गर्भगृह और सिंहद्वार में कोई बदलाव नहीं

पहले मंदिर का अग्रभाग राममंदिर में था। सिंहद्वार, नृत्यमंडप, रंगमंडप, गर्भगृह (20 गुणा 20 फीट जहां रामलला विराजेंगे)। अब गर्भगृह व सिंहद्वार को छोड़ सबका आकार बदलेगा।

- पहले दोनों तल मिलाकर 212 स्तंभ थे। पहली मंजिल के 106 स्तंभों की ऊंचाई 16 फीट 6 इंच थी। ऊंचाई वही रहेगी। मगर संख्या बढ़ेगी।

- पहले दूसरी मंजिल में भी 106 स्तंभ थे, इनकी ऊंचाई 14 फीट 6 इंच थी, साथ ही प्रत्येक स्तंभ में 16 मूर्तियां होंगी। अब नए डिजाइन में सिर्फ स्तंभों की संख्या बढ़ेगी। बाकी सब वही मानक रहेंगे।

- मंदिर की ऊंचाई 128 फीट से 161 फीट किए जाने से तीसरा तल भी बनेगा, लेकिन वह खाली ही रहेगा। भक्तों के लिए प्रथम तल में रामलला और दूसरे तल पर राम दरबार के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed