{"_id":"68c904b11174abe9570107e4","slug":"placement-counter-filled-with-water-due-to-rain-kaushal-mahotsav-in-lucknow-youth-sit-in-waiting-hall-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कौशल महोत्सव का आगाज: बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में भरा कीचड़, 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कौशल महोत्सव का आगाज: बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में भरा कीचड़, 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना फीका
Tue, 16 Sep 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:03 PM IST
सार
राजधानी के कॉल्विन कॉलेज में दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हो गई। पहले दिन बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में पानी भर गया। इस कारण युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठाया गया है। कहीं न कहीं 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना फीका नजर आ रहा है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट काउंटर में जलभराव और कीचड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बरसात की वजह से कौशल महोत्सव फीका पड़ गया है। प्लेसमेंट काउंटर में जलभराव और कीचड़ की वजह से कंपनी के प्रतिनिधि बाहर बैठे हुए हैं। पंजीकरण के बाद युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठा दिया गया है। तमाम प्रयास के बावजूद आलम यह है कि सुबह 11:30 तक साक्षात्कार की प्रकिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
काल्विन कॉलेज परिसर में दो दिवसीय कौशल महोत्सव की शुरुआत हुई, लेकिन बारिश और प्रशासन की ढिलाई से युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर दोपहर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई। हालांकि, प्लेसमेंट बोर्ड पर कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
कीचड़ में फंसी अफसर की गाड़ी (शुभम बंसल)
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कंपनी, पद, स्थान, वेतन और युवाओं की शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी, सीडीओ अजय जैन, आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, पुलिस के अधिकारी व अन्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
कीचड़ से होकर कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल)
- फोटो : अमर उजाला
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से महोत्सव के लिए की गई भारी भरकम व्यवस्था युवाओं के काम नहीं आ सकी। विभाग के अफसरों का दावा है कि 100 से अधिक नामी कंपनियों में 20 से 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल)
- फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय कौशल महोत्सव में एग्जिबीशन भी लगाया गया है। जहां युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी जा रही है। चयनित युवाओं को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे।
कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल)
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से कॉल्विन कॉलेज के मैदान में पानी भरने से युवाओं को वेटिंग हाल और इधर-ऊधर मैदान में शरण लेनी पड़ी। वह साक्षात्कार के लिए एक-दूसरे से अपडेट लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन