{"_id":"61d204fd58be481d2d24abd2","slug":"pistol-theft-for-murder-lucknow-news-lko611698384","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की हत्या के लिए चुराई थी रिटायर्ड जज की पिस्तौल, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की हत्या के लिए चुराई थी रिटायर्ड जज की पिस्तौल, दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज के लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी निवासी रिटायर्ड न्यायमूर्ति आईएस कुद्दूसी की लाइसेंसी पिस्तौल व महंगे मोबाइल चोरी हो गए थे। 30 दिसंबर की रात को उनके घर से नौकर ने ही उसे चुराया था। हजरतगंज पुलिस ने वारदात का खुलासा कर नौकर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाइसेंसी पिस्तौल, दो मोबाइल व नकदी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौकर ने अपने चाचा की हत्या के लिए पिस्तौल चोरी की थी।
डीसीपी मध्य अपर्णा गौतम के मुताबिक, हजरतगंज के लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी में रिटायर्ड न्यायमूर्ति आईएस कुद्दूसी परिवार समेत रहते हैं। उनके बेटे राहत कुद्दूसी ने 31 दिसंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके घर से 30 दिसंबर की रात को लाइसेंसी विदेशी पिस्तौल, दो मोबाइल व 10 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले आए नौकर पर संदेह जाहिर किया। राहत कुद्दूसी के मुताबिक, घरेलू नौकर विशाल पांडेय प्रयागराज के थरवई का रहने वाला है। विशाल को पुराने नौकर सलमान मंसूरी ने कुछ दिन पहले ही लगवाया था। केस दर्ज कर हजरतगंज पुलिस की एक टीम आरोपित नौकर विशाल पांडेय के घर भेजी गई थी। जांच में पता चला कि विशाल के भाई रितेश ने भी उसका सहयोग किया था। प्रयागराज गई पुलिस को पता चला कि दोनों भाई लखनऊ में मौजूद हैं। इस बीच सूचना पर रविवार को हजरतगंज पुलिस ने विशाल और उसके भाई रितेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई पिस्टल और चोरी के दो मोबाइल बरामद किए हैं।
चाचा से चल रहा था विवाद
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसका अपने चाचा से विवाद चलता है। कुछ दिन पहले ही विशाल के चाचा ने उसे और उसकी मां, भाई को पीटा था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाचा की हत्या करने की योजना बनाई। जब उसने रिटायर्ड न्यायमूर्ति आईएस कुद्दूसी के घर काम शुरू किया तो एक दिन उसकी नजर उनकी लाइसेंसी पिस्तौल पर पड़ी। उसने चोरी कर उसी से वारदात करने की ठान ली। इसके लिए अपने भाई रितेश को भी योजना में शामिल किया। विशाल ने पुलिस को बताया किचोरी की पिस्टल उसके भाई रितेश ने घर में छुपाकर रखी थी।