फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pistol and jewelery worth Rs 25 lakh stolen

Lucknow News: 25 लाख के गहने व पिस्टल चोरी

Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pistol and jewelery worth Rs 25 lakh stolen
लखनऊ। राजाजीपुरम में बंद पड़े मकान का रविवार रात ताला तोड़कर चोरों ने पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, नकदी, जेवर सहित करीब 25 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की है।
विज्ञापन

तालकटोरा के राजाजीपुरम एफ-3273 में शहाना परवीन दो बेटियों व दामाद नदीम अहमद के साथ रहती हैं। प्रॉपर्टी डीलर नदीम काम के सिलसिले में कुछ दिनों पहले मुंबई गए थे। 25 नवंबर की शाम शहाना घर में ताला लगाकर बेटियों के साथ अपने मायके तकिया चांद अली शाह ऐशबाग चली गई थीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दामाद ने शहाना को फोन कर बताया कि पड़ोसी ने मकान के गेट का ताला टूटने की सूचना दी है। शहाना घर पहुंचीं तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें से उनके व बेटियों के हीरे और सोने के करीब 25 लाख के जेवर गायब थे। साथ ही दामाद की लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस, मैगजीन व 80 हजार नकदी भी चोरी हो गई। तालकटोरा इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed