फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Picture of OPD will change, roads will be improved

Lucknow News: ओपीडी की बदलेगी तस्वीर, दुरुस्त होंगी सड़कें

Fri, 09 Aug 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Picture of OPD will change, roads will be improved
रायबरेली। जिला अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक, पैथोलॉजी और प्राइवेट वार्डों का कलेवर बदलेगा। मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या से निजात भी मिलेगी। इमरजेंसी ब्लॉक में सीसी रोड बनाई जाएगी। कई कार्यों के लिए शासन से 1.64 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर से ही यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ही काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुख्य गेट पर ही बड़ी समस्या है। हल्की बारिश में ही पूरे परिसर में पानी भर जाता है। ऐसे में मरीजों को पानी से होकर ओपीडी कक्षों की ओर जाना पड़ता है। जिला अस्पताल की इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन से 35.47 लाख रुपये मिले हैं। अस्पताल के मुख्य गेट के पास पार्क के चारों ओर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। ऐसा होने के बाद सड़क को ऊंचा किया जाएगा, जिससे मरीजों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने ओपीडी ब्लॉक के कक्षों, पैथोलॉजी, हड्डी रोग विभाग के भवनों के नवीनीकरण के लिए भी 28.53 लाख रुपये मिले हैं। अस्पताल के विभिन्न भवनों के नवीनीकरण व रंगाई-पुताई में 22.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल की विभिन्न सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण में 33.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इमरजेंसी ब्लॉक के पास सीसी रोड के पुनर्निर्माण में 22.83 लाख रुपये और प्राइवेट वार्ड संख्या आठ के सुधार व विस्तार में 19.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राइवेट वार्ड की छतों के सुदृढ़ीकरण में 4.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से सीधे यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ही कार्यदायी विभाग काम शुरू कराएगा, जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।

कायाकल्प की तैयारी
सीएमओ कार्यालय स्थित आरसीएच अनुभाग को सुधारने का काम शुरू हो गया है। रंगाई-पुताई के साथ ही मैटिंग का काम भी होगा। पूरे भवन के कायाकल्प की तैयारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं का संचालन इसी अनुभाग से हो रहा है। लंबे समय से यह काम प्रस्तावित था।



जिला अस्पताल में विभिन्न कार्यों के लिए 1.64 करोड़ से अधिक का बजट मिला है। शासन स्तर से कार्यदायी विभाग भी नामित किया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के आरसीएच अनुभाग में मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।

- बीएन यादव, अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed