चाचा-भतीजे पहुंचने वाले थे घर कि पीछे से आई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद की कोतवाली रुदौली के अख्तियारपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर बुधवार की रात घर लौट रहे साइकिल सवार दो युवकों को एक अज्ञात पिकप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही एक साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकप वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। कोतवाली रुदौली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हादसा बुधवार देर रात का है, जहांगीराबाद निवासी रिश्ते में चाचा-भतीजा मो. सोफियान (24) पुत्र महबूब आलम अपने साथी फैजान (22) पुत्र मो. इमरान एक ही साइकिल से बाजार गए थे।
पहुंचने वाले थे गांव
जहां से घर वापस लौटते वक्त गांव के करीब पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रही पिकप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार दोनों युवक दूर ईटों के ढेर पर जा गिरे।
खून से लथपथ सोफियान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फैजान को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां मौजूद डा. अंजू जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पिकप वाहन चालक मौका पा कर फरार हो गया।
कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों मृत युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सोफियान के पिता महबूब आलम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।