{"_id":"69e5d257d3d2fce4200a546b","slug":"pickup-driver-dies-after-colliding-with-tanker-in-ambedkarnagar-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: पांच दिन बाद जानी थी बरात, ऐसे आई मौत; लाश देख चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: पांच दिन बाद जानी थी बरात, ऐसे आई मौत; लाश देख चीख उठे घरवाले
Mon, 20 Apr 2026 12:44 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। पांच दिन बाद उसकी बरात जानी थी। डोली से पहले उसकी अर्थी उठी। लाश देखकर घरवाले चीख उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में सब्जी लादकर मंडी जा रही पिकअप सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा अकबरपुर कोतवाली के महरुआ मार्ग पर कसेरुआ के पास हुआ। क्षेत्र के ही औरंगनगर निवासी नरसिंह यादव का बेटा मनोज यादव (26) सुबह करीब 4:50 बजे पिकअप में सब्जी लेकर शहजादपुर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा अकबरपुर कोतवाली के महरुआ मार्ग पर कसेरुआ के पास हुआ। क्षेत्र के ही औरंगनगर निवासी नरसिंह यादव का बेटा मनोज यादव (26) सुबह करीब 4:50 बजे पिकअप में सब्जी लेकर शहजादपुर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
26 अप्रैल को होनी थी शादी
प्रताप ढाबा के पास सामने जा रहे केमिकल लदे टैंकर में पीछे से टकरा गया। हादसे में मनोज की मौत हो गई। बताया गया कि 26 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। घर पर इसकी तैयारियां चल रहीं थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन