फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PhD interviews at Rehabilitation University until June 18

Lucknow News: पुनर्वास विवि में पीएचडी साक्षात्कार 18 जून तक

Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
PhD interviews at Rehabilitation University until June 18
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। प्रवेश निदेशक अनामिका चौधरी ने बताया कि सभी विभागों में साक्षात्कार 18 जून तक संपन्न करा लिए जाएंगे। विभागीय शोध समिति (डीआरसी) की ओर से किया गया मूल्यांकन प्रवेश समिति को सौंपा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dsmnru.ac.in पर जारी की जाएगी। प्रवक्ता यशवंत वीरोदय ने बताया कि पीएचडी प्रवेश में अभ्यर्थियों की मेरिट यूजीसी-नेट में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। साक्षात्कार के प्रदर्शन को भी इसमें शामिल किया जाएगा। कुल अंकों में 70 फीसदी वेटेज यूजीसी-नेट का और 30 फीसदी वेटेज साक्षात्कार का होगा। कुलपति संजय सिंह ने शोध और नवाचार को विश्वविद्यालय की प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed