फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PhD entrance exam in Lucknow University on 7th and 8th December

Lucknow News: लविविः पीएचडी प्रवेश परीक्षा सात, आठ दिसंबर को

Sat, 23 Nov 2024 04:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
PhD entrance exam in Lucknow University on 7th and 8th December
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) की तिथियां घोषणा कर दी है।
विज्ञापन




प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सभी 44 विषयों की 900 से अधिक सीटों पर सात व आठ दिसंबर को परीक्षा करवाई जाएगी।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.30 से 12 बजे तक और दोपहर 02 से 3.30 बजे के बीच होगी। इसके लिए विवि परिसर को केंद्र बनाया जाएगा।



जानकारी अनुसार सात दिसंबर को हिंदी, पर्शियन, उर्दू, बायोकेमिस्ट्री, अंग्रेजी, गणित, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक हेल्थ, होम साइंस, वेर्स्टन हिस्ट्री व अरब कल्चर की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में होगी। दूसरी पाली में स्टैटिक्स, जॉग्रफी, पॉलिटिक साइंस, लाइब्रेरी और इंफॉरर्मेशन साइंस, फिजिक्स, सोशियोलॉजी, जूलॉजी, संस्कृत, एप्लायड इकोनॉमिक्स, अरबी, इंवायरमेंटल साइंस, पत्रकारिता एवं जनसंचार की परीक्षा होगी।

आठ दिसंबर को पहली पाली में एजुकेशन, एआईएच, ओरिएंटल संस्कृत, फ्रेंच, लॉ, जियोलॉजी, वूमेन स्टडीज, इकोनॉमिक्स, फाइन आर्ट्स व टूरिज्म मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कॉमर्स, फिलॉसिफी, डिफेंस स्टडीज, साइकोलॉजी, बॉटनी, एमआईएच, केमिस्ट्री, पब्लिक पॉलिसी, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन




पीएचडी में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने दो विषयों के लिए आवेदन किया है और उनकी परीक्षा एक दिन व एक ही पाली में पड़ रही है, उनसे शनिवार तक आपत्ति देने के लिए कहा गया है। इससे तिथि में बदलाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed