{"_id":"6a5beba3c29bc2b19006df70","slug":"pgis-landscape-to-transform-from-hostel-to-library-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1835334-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हॉस्टल से लाइब्रेरी तक बदलेगी पीजीआई की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हॉस्टल से लाइब्रेरी तक बदलेगी पीजीआई की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सुझाव के बाद पीजीआई ने छात्र सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समयबद्ध पहल शुरू कर दी है। संस्थान ने हॉस्टल और लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं के व्यापक उन्नयन के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की है, जिसे 31 अक्तूबर तक सुधार कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
पीजीआई के निदेशक डॉ. राधा कृष्ण धीमन ने बताया कि गठित टास्क फोर्स में फैकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर और छात्र प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। यह टीम सभी हॉस्टलों और लाइब्रेरी का निरीक्षण एवं मूल्यांकन कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करेगी। संस्थान का मानना है कि सुरक्षित, सहयोगपूर्ण और सुविधासंपन्न आवासीय व शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के समग्र विकास का अहम आधार है। इसी उद्देश्य से सुधार कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। टास्क फोर्स नियमित निरीक्षण के साथ हर माह प्रगति रिपोर्ट भी सौंपेगी।
सुधार योजना के तहत सभी हॉस्टलों में हाई-स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। लाइब्रेरी में पुराने कंप्यूटर बदले जाएंगे और इंटरनेट व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा सभी हॉस्टलों में वॉशिंग मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य सुविधाओं पर भी रहेगा फोकस
योजना के तहत मेस सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। भोजन कक्ष और भोजन के सुरक्षित रखरखाव की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। आगंतुक कक्षों में वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। टास्क फोर्स छात्रों की जरूरतों के आधार पर हॉस्टलों से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी पहचान कर उनके उन्नयन की कार्ययोजना तैयार करेगी।